संदेश

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अर्जुन सागर बांध

चित्र
            अर्जुन बांध एक मिट्टी का बना हुआ बांध है, जो 27 मीटर ऊंचा और 5200 मीटर लंबा है, यह बांध उत्तर प्रदेश के चोहरारी में स्थित है, जो महोबा से लगभग 20 किमी दूर धसान नदी को जोड़ता है। यह बांध वर्ष 1957 में अर्जुन नदी पर बनाया गया था। इस बांध की सहायता से लगभग 217 किमी क्षेत्रफल सिंचित है। सिंचाई के लिए यहां 42 किमी लम्बी मुख्य नहर बनायी गयी है। इस 27 मीटर ऊंचे बांध को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच साल का समय लगा लिया। मंगल गढ़ किला और गोवर्धन मंदिर यहां से आसानी से पहुंचा जा सकता है। सीए कानपुर हवाई अड्डा यहां से निकटतम हवाई अड्डा है। 

राष्ट्रीय वन नीति एवं भारत वन रिपोर्ट, 2017

चित्र
       भारत में सर्वप्रथम 1894 ई० में वन नीति का निर्माण किया गया था। जिसमें सन् 1952 एवं 1988 में संशोधन किया गया है।वर्तमान वन नीति वनों की सुरक्षा, संरक्षण एवं विकास पर जोर देती है। ' राष्ट्रीय वन नीति 1988 ' के अनुसार भारत में 33% वन छेत्र की प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है।नीति के अनुसार पर्वतीय छेत्रों में 60% छेत्र एवं मैदानी छेत्रों में 20% छेत्र को वनाच्छादित करने की आवश्यकता है। देश मे 2015 तक 33% वन छेत्र की प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया था परंतु अभी तक यह लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सका है। वर्तमान समय में देश का 24.39% भौगोलिक छेत्र ही वन आच्छादित है। इसी को ध्यान में रखते हुए हाल ही में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा मसौदा वन नीति ,2018 जारी की गई है। इस नीति को पिछली नीतियों में रहने वाली कमियों एवं वर्तमान समय की पर्यावरण एवं आर्थिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। भारत में वनों की वर्तमान स्थिति           भारतीय वन सर्वेक्षण (Forest Survay Of India -FSI) भारत में वनों की स्थिति ...