Latest News- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत न्यूनतम जमा राशि को 1000 रुप्ये से घटाकर 250 रुप्ये प्रति वर्ष कर दिया गया है। Sukanya Samridhi Yojna - सुकन्या समृद्धि योजना भारत में बालक- बालिकाओं के बढते लिंगानुपात को रोकने एवं बालिकाओं को उच्च शिक्षा तथा विवाह के लिए धन जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री जी की 'बेटी बचाओ,बेटी पढाओ' मुहिम के तहत 22 जनवरी 2015 को शुरु की गयी थी। इस योजना के तहत किसी भी भारतीय परिवार के द्वारा अपनी प्रथम दो बालिकाओं के लिए किसी भी डाकघर या वाणिज्यिक बैंक में खाता खुलवाया जा सकता है। खाता खोलने के लिए बालिका की आयु जन्म से लेकर 10 वर्ष तक हो सकती है।इस योजना के अंतर्गत केवल बालिका के प्राकृतिक या कानूनन अभिभावक ही खाता खुलवा सकते हैं तथा एक वित्तीय वर्ष के दौरान न्यूनतम 250 रुप्ये से लेकर 1,50,000 रुप्ये तक जमा किए जा सकते हैं। सामान्यत: एक अभिभावक के द्वारा दो ही बालिकाओं का खाता बैंक या डाकघर में खुलवाया जा सकता है परंतु कुछ विशेष शर्तों के साथ तीसरा खाता भी खुलवाया जा सकता है यह भी पढें- भगौड़ा आर्थिक अपराधी विधेयक,2018 मु ख्य तथ्य ...