आयुष्मान भारत योजना,Ayushman Bharat Yojna 2018 will start on 25 sept 2018




आयुष्मान भारत योजना
                  वित्त मंत्री अरुण जेटली जी ने केन्द्रीय बजट 2018-19 में आयुष्मान भारत योजना की घोषणा की थी इसके तहत 10 करोड़ भारतीय परिवारों को 5 लाख रुप्ये की बीमा सुविधा प्रदान की जायेगी। योजना की शुरुआत 25 सितंबर 2018 को पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म दिवस पर हो जायेगी।

क्या है आयुष्मान भारत योजना

     जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर केन्द्र सरकार द्वारा किया जायेगा। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले पर अपने भाषण में की। इस योजना के द्वारा सीधे 10.74 करोड़ परिवारों के लगभग 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुप्ये तक के इंश्योरेंश की सुविधा मिलेगी। सुविधा पाने वाले लाभार्थी सरकारी अथवा निजी दोनो प्रकार के अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे। इस योजना से हालांकि अभी 8 राज्यों एवं केन्द्र शासित राज्यों को बाहर रखा गया है। इन आठ राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में योजना को लागू करने में आने वाली समस्याओं को दूर करके योजना को लागू करने में अतिरिक्त समय लगेगा।

महत्वपूर्ण बिन्दु:

  • आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुप्ये तक के हैल्थ इंश्योरेंस की सुविधा प्रदान की जायेगी।
  • योजना के क्रियान्वयन के लिए तकनीकी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।
  • फिलहाल यह योजना आठ राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों में लागू नहीं होगी।
  • आयुष्मान भारत योजना के लिए Socio Economist Caste Census 2011 के आधार पर लाभार्थियों की पहचान की गयी है।
  • आयुष्मान भारत के CEO इंदू भूषण हैं।
  • इस योजना को 'मोदी केयर' के नाम से भी जाना जाता है।
  • लाभार्थियों को सूची में अपना नाम जानने के लिए जल्द ही केंद्र सरकार की तरफ से हेल्पलाइन नं० जारी किया जायेगा।
  • इस योजना के तहत 1350 बीमारियों को इलाज के लिए शामिल किया गया है।
  • योजना में केंद्र सरकार आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत 1.5 लाख स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य क्लीनिक खोलेगी।
आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता की शर्तें
  1. आयुष्मान भारत - NHPM योजना के लिए पात्रता SECC डाटाबेस के आधार पर तय की जायेगी। इसके तहत गांवो में भिन-२ श्रेणी के ऐसे परिवार जिनके पास एक कमरे का कच्चा मकान हो साथ ही परिवार में 16 वर्ष की आयु से लेकर 59 वर्ष की आयु का एक भी सदस्य न हो।
  2. कोई परिवार जिसकी मुखिया महिला है साथ ही परिवार में 16 वर्ष से लेकर 59 वर्ष तक की आयु का कोई सदस्य नहीं है
  3. ऐसा परिवार जिसका कोई सदस्य शारीरिक रुप से सक्षम न हो, परिवार में दिव्यांग सदस्य हो।
  4. एससी/ एसटी परिवार ,मजदूरी करने वाले मजदूर परिवार, मैला ढोने वाले लोग, ऐसा परिवार जिसका घर छत विहीन हो, आदिम जनजाति एवं मुक्त कराये गये बंधुआ मजदूरों आदि परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

आयुष्मान भारत योजना 2018

इस लिक पर जाकर आपको आधिकारिक वेबसाइट खुलेगी जहा पर आप संपूर्ण योजने के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फराजी आंदोलन Farazi movement

अतरंजीखेड़ा एक उत्तर प्रदेश में स्थित एक प्रमुख पुरातात्विक स्थल

महात्मा गांधी जी - परिचय, अफ्रीका प्रवास एवं भारत आगमन