नोबेल पुरस्कार 2018 (Nobel awards2018)- जानिए 2018 के विभिन्न छेत्रों में नोबल सम्मान से किसे सम्मानित किया गया

नोबेल पुरस्कार 2018,Nobel prize 2018, शांति का नोबेल पुरस्कार 2018, चिकित्सा का नोबेल, 2018 का भौतिकी का नोबेल, रसायन शास्त्र का नोबेल, अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार, Tsoku Honju and James p. Allison get nobel prize in medicine, Nobel in chemistory, nobel prize in peace goes to Dennis Mukvege and Nadia Murad


नोबेल पुरस्कार अकादमिक, सांस्कृतिक, या वैज्ञानिक प्रगति करने वाले व्यक्तियों या संस्थाओं को स्वीडिश और नार्वेजियन संस्थानों द्वारा कई श्रेणियों में प्रदान किए जाने वाले वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों का एक सेट है। ये पुरस्कार स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में सन् 1895 से पांच वर्गों दिये जाते हैं।



             वर्ष 2018 के नोबल पुरस्कार के विभिन्न वर्गों में पुरस्कारों की घोषणा अक्तूबर माह के प्रथम सप्ताह में की गयी।

1. चिकित्सा का नोबेल


                 फिजियोलॉजी या मेडिसिन 2018 में नोबेल पुरस्कार के लिए  जेम्स पी एलिसन (USA) और तसुकु होंजो (Japan) को "संयुक्त प्रतिरक्षा विनियमन के अवरोध से कैंसर थेरेपी की खोज के लिए" संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया है।

2. फिजिक्स का नोबल 


           वर्ष 2018 का फिजिक्स का नोबल पुरस्कार संयुक्त रुप से तीन भौतिक विज्ञानियो आर्थुर एस्किन, गिरार्ड मोरु एवं डोना स्ट्रिकलैंड को लेजर तकनीक में खोज करने के लिए प्रदान किया गया। 
  • अमेरिकी भौतिक विज्ञानी आर्थुर एस्किन को भौतिक विज्ञान के छेत्र में, आप्टिकल ट्वीजर्स और बायोलोजिकल सम्बन्धों में किए गये अनुसंधान के लिए पुरस्कार राशि का आधा हिस्सा प्रदान किया जायेगा।
  • फ्रांसीसी वैज्ञानिक गेरार्ड मोरेउ एवं कनाडा की डोना स्ट्रिकलैंड को हाई इंटेंन्सिटि, अल्ट्रा शार्ट आप्टिकल पल्स को जनरेट करने की तकनीक के लिए पुरस्कार का दोनो को एक चौथाई हिस्सा मिला।
  • डोना स्ट्रिकलैंड भौतिकी के छेत्र में नोबल पुरस्कार पाने वाली तीसरी महिला बनीं जबकि इस छेत्र में यह पुरस्कार 55 वर्षों के बाद किसी महिला को प्राप्त हुआ है।
  • इस से पूर्व में भौतिकी में सन् 1903 में मैडम क्यूरी एवं 1963 में मारिया- गोपर्ट मेयर ने यह पुरस्कार जीता था।

3. रसायन विज्ञान में नोबल


     वर्ष 2018 का रसायन विज्ञान के लिए नोबल पुरस्कार की घोषणा स्वीडिश अकेडमी आँफ सांइसेज ने तीन रसायनविदों 
अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रांसेस आर्नोल्ड, जाँर्ज पी स्मिथ एवं ब्रिटिश अनुसंधान कर्ता ग्रेगरी विंटर को प्रदान किया है।
  • क्रम विकास के सिद्धान्त का प्रयोग करके जैविक ईंधन से लेकर औषधि तक के निर्माण में प्रयोग की जाने वाली एंजाइम व ऐंटीबोडी विकसित करने के लिए इन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • फ्रांसेस आर्नेल्ड रसायन का नोबल जीतने वाली पांचवी महिला बनी हैं।

4. शांति का नोबेल


       2018 का शांति का नोबेल पुरस्कार डेनिश मुक्वेगे (कांगो गणराज्य) एवं नादिया मुराद ( इराक) को यौंन हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रदान किया गया।
  • डेनिश मुक्वेगे काँगो में एक गायनेकोलाँजिस्ट हैं उन्होने अपनी टीम की सहायता से 30000 ऐसी महिलाओं का ईलाज किया जो कि युद्ध के दौरान रेप व अन्य यौन हिंसा की शिकार हुईं।

  • नादिया मुराद इराक की यजीदी समुदाय कि महिला हैं जिन्हे ISISI के द्वारा कैद करके उन्हें अनेक तरह की यातनांऐ दी गयी थीं।

  • वर्तमान में उनकी नादिया मुराद के नाम से संस्था है जो मानव तस्करी, सामूहिक अत्याचार, नरसंहार से पीड़ित महिलाओंऔर बच्चों को बचाने एवं उन्हे पुनर्विस्थापित करने का कार्य करती है।

  • नादिया मुराद, पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई के बाद सबसे कम उम्र में नोबल पाने वाली दूसरी महिला हैं।

5. अर्थशास्त्र का नोबेल

   
         वर्ष 2018 में अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार अमेरिका के दो अर्थशास्त्रियों विलियम डी नार्डहास एवं पाँल एम रोमर को संयुक्त रुप से चुना गया है।
  • दोनों microeconomics के अर्थशास्त्रियों को प्राकृति और मार्केट इकानाँमिक्स के बीच मांडल तैयार करने एवं जलवायु परिवर्तन से होने वाले वाले नुकसान से बचने के तरीके खोजने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
  • यैल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर नार्डहास ने अर्थव्यवस्था और मौसम विज्ञान में सम्बन्ध का माँडल तैयार किया है।
  • न्यूयार्क यूनिवर्सिटी के स्टर्न स्कूल आँफ बिजनेस के प्रोफेशर रोमर ने अपने शोध में यह समझाया है कि किस प्रकार आर्थिक शक्तियां कंपनियों को नये आडिया एवं तकनीक विकसित करने के लिए प्रेरित करती हैं।

          नोट - यौन उत्पीड़न घोटाले के बाद साहित्य 2018 में नोबेल पुरस्कार रद्द कर दिया गया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फराजी आंदोलन Farazi movement

अतरंजीखेड़ा एक उत्तर प्रदेश में स्थित एक प्रमुख पुरातात्विक स्थल

महात्मा गांधी जी - परिचय, अफ्रीका प्रवास एवं भारत आगमन