प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलेगा इस साल का सियोल पीस प्राइज



बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान भी दिया गया। इसके बाद उन्हें एक और सम्मान मिलने जा रहा है। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सियोल पीस प्राइज 2018 से सम्‍मानित करने के लिए चुना गया है।

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ ने मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों को संयुक्त रूप से 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' अवॉर्ड से सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के नेतृत्व और 2022 तक भारत को एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक से मुक्त कराने के संकल्प को लेकर उन्हें यह सम्मान दिया गया। उनके अलावा पांच अन्य व्यक्तियों और संगठनों को इससे सम्मानित किया गया।

सियोल पीस प्राइज 2018 के सम्मान के लिए विश्‍व के 100 प्रभावशाली लोगों में से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर 12 लोगों की कमेटी ने सहमति दी। यह सम्मान उन्‍हें अंतरराष्‍ट्रीय सहयोग, ग्‍लोबल आर्थिक प्रगति और भारत के लोगों के मानव विकास को तेज करने के लिए प्रतिबद्धता दिखाने पर दिया जा रहा है। सियोल पीस प्राइज कल्‍चरल फाउंडेशन के चेयरमैन ने इसकी घोषणा की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फराजी आंदोलन Farazi movement

अतरंजीखेड़ा एक उत्तर प्रदेश में स्थित एक प्रमुख पुरातात्विक स्थल

महात्मा गांधी जी - परिचय, अफ्रीका प्रवास एवं भारत आगमन